हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस,हसायन, संवाददाता। कोतवाली हसायन क्षेत्र के इंद्रनगर सिकतरा में बुधवार की रात कमरे में सो रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। परिवार के कुछ सदस्य हत्या से पहले लूटपाट की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के शक की सुई महिला के नजदीक लोगों पर ही घूम रही है। गांव इंद्रनगर सिकतरा में 62 वर्षीय मालती देवी पत्नी स्व. केंद्रपाल सिंह अकेली रहती थीं। बुधवार की देर शाम को उन्हें दूध गर्म करते हुए ग्रामीणों ने देखा था। गुरुवार की स़ुबह जब मालती देवी नहीं जागीं तो आस पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो घर का दरवाजा भिड़ा हुआ था। अंदर से कुंदी नहीं लगी हुई थी। ग्रामीणों ने जब अंदर झांका तो वृद्धा बरामदे में मृत पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.