गोरखपुर, अगस्त 4 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे कमरे के छत में लगे ईंट का कुछ हिस्सा फट कर तख्ते पर अचानक गिर गया। तख्त पर सो रही गृहस्वामी की 25 वर्षीय बेटी बाल बाल बच गई। ईंट गिरने के बाद वह पूरी तरह से दहशत में आ गई। घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोग वहां पहुंच कर उसे घर से बाहर ले गए। काफी देर बाद उसकी हालत सामान्य हुई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भलुहीं निवासी बदरे आलम सिलाई करते हैं। वर्तमान में वे मुंबई में हैं। घर पर उनकी पत्नी व बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि रोज उनकी पत्नी तख्ते पर सोती थी। मगर रविवार की शाम को उनकी पुत्री तख्ते पर सो गयी। मकान काफी पुराना हो गया है। अभी प्लास्टर नहीं हुआ है। उधर, रविवार की सुबह से ही लगातर बारिश हो रही है। बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.