गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। खांडसा गांव में किराए के कमरे में शुक्रवार शाम 21 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, राकेश खांडसा गांव में अपने पिता के साथ किराए के कमरे में रहता था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। कुछ दिन पहले ही उसके पिता अपने पैतृक गांव बिहार गए थे। राकेश कमरे पर अकेला था। शुक्रवार को पूरे दिन उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर झांका, तो राकेश का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.