अमरोहा, अप्रैल 22 -- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक रविवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसने छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजनों ने कमरे में देखा तो उसका शव लटका हुआ था। मौके पर चीख पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग जुट गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन सुसाइड करने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। युवक दो भाइयों में छोटा था। वह खेती किसानी में परिवार का हाथ बंटा रहा था। वहीं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.