पीलीभीत, जनवरी 3 -- पूरनपुर। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा संदूक चोरी कर लिया। उसमें सोने चांदी के आभूषण, नकदी और जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पुरैना ता. महाराजपुर के श्री कृष्ण मंडल पुत्र नेपाल मंडल 23 दिसंबर को परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोर उनके कमरे में रखा संदूक चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर श्रीकृष्ण और उनके परिजनों को घटना की जानकारी लगी। श्रीकृष्ण ने बताया कि संदूक में 35 हजार रुपए, नाक का फूल, कुंडल, ब्रेसलेट, बैंक खाता, जमीन के दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि रखे हुए थे। इसके अलावा चोरों ने सेल्हा गांव के सतनाम सिंह पुत्र बहादुर सिंह की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञा...