मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- तितावी। क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। नंगला पिथौरा निवासी राकेश पुत्र रामभूल 40 वर्ष का शव घर के कमरे में पड़ा मिला।कई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी व बच्चों सहित छोड़ कर चली गयी थी। वह घर में अकेला रहता था। कई दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने घर में जाकर देखा तो उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...