बांदा, सितम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता नशे में घर पहुंचे युवक ने उत्पात मचाया तो आक्रोशित घरवालों ने फटकार लगाते हुए उसे कमरे के अंदर बंद कर दिया। इससे आहत युवक ने रात में कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों ने कमरा खोला तो युवक अंदर फंदे से लटकता मिला। जसपुरा थानाक्षेत्र के लखुई मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय रिंकू शुक्रवार रात शराब के नशे में घर आया और उत्पात मचाने लगाने। इस पर घरवालों ने उसे डांट फटकार लगाई। कमरे के अंदर बंद कर दिया। रात को रिंकू ने टीन शेड के एंगल के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर उसे फंदे से लटकता देखा तो चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि रिंकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.