शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के मूड़ा हारिस गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां उर्मिला ने पुलिस को बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा पवन शराब का आदी था और बीती रात अपने कमरे में सोकर दरवाजा बंद कर लिया था। सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने शक होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने खिड़की से झांककर देखा तो पवन फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक किसी काम में नहीं लगता था और शराब की लत के कारण परेशान रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...