संतकबीरनगर, नवम्बर 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के सुकरौली में एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। धर्मसिंहवा ने पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मोहम्मद सिद्दीक (24) पुत्र निसार अहमद बुधवार की रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था। रात में उसने फांसी लगा ली। सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मोहम्मद सिद्दीक अपने नाना-नानी के साथ उनके घर में रहता था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.