हरदोई, फरवरी 15 -- अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मंहगवा में एक युवती का शव रविवार की दोपहर उसके घर के अन्दर कोठरी में दुपट्टा से धन्नी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंहगवा निवासी होरीलाल ने बताया कि रविवार की दोपहर 2:30 बजे उसकी पत्नी और बच्चे खेत में चारा लेने गये थे। तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नम्बर की 18 वर्षीय रामश्री घर में अकेली थी। बताया कि रामश्री के पेट में दिक्कत थी। वह रोज रोज के दर्द से परेशान रहती थी। रविवार की दोपहर जब और कोई घर में नहीं था तब रामश्री ने कोठरी में धन्नी के सहारे दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...