आगरा, जनवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में घर के ही एक कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बहादुर नगर गांव से बुधवार की रात एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त बहादुर नगर निवासी 27 वर्षीय अरविंद पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था और नशे का आदी था। बुधवार की देर शाम वह नशे में घर लौटा और बिना किसी से बातचीत किए सीधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.