जमुई, दिसम्बर 18 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुसार गांव स्थित एक घर से संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान बरमोरिया गांव निवासी समीर हसन 32 वर्ष के रूप मे हुईं। घटना आत्महत्या का बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार मृतक युवक पिछले एक वर्ष से चिहरा थाना क्षेत्र के रघुसार गांव स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था। वह पढ़ाई के साथ ही एक निजी स्कुल में भी पढ़ाने का काम करता था। बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब उसे जानने वाला एक व्यक्ति जब उसके कमरे के पास जाकर उसे आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।तब उसने कमरे का दरवाजा धकेला तो वह अंदर से खुला हुआ था।उसने कमरे में झांका तो युवक समीर का शव छत से प्लास्टिक रस्सी के सहारे लटका था। फंदे से लटका देखते ही उसके होश उड़ गए। तब इसकी जा...