लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मढ़िया सड़क में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा देवी पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। मृतका के भाई भीरा थाना के गांव नौगवां निवासी सुरेंद्र के अनुसार उसकी बहन सीमा देवी का विवाह वर्ष 2011 में मढ़िया सड़क निवासी राजकुमार से हुआ था। महिला का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी से बने फंदे के सहारे कुंडे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.