औरैया, फरवरी 17 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव निवासी 27 वर्षीय जीतू पुत्र रामदत्त कमरे में था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर में मौजूद उसकी भाभी सरिता देवी को जब कमरे का दरवाजा बंद होने पर संदेह हुआ तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। युवक फंदे पर लटका दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे अपने कंधों पर संभाला और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। वहां डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार ...