हरदोई, जनवरी 4 -- बेहटा गोकुल। ग्राम मवैया निवासी राजेश गुप्ता 28 पुत्र स्व दिनेश गुप्ता शनिवार की रात अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। भाई नंदकिशोर ने बताया कि चार जनवरी की सुबह पड़ोस के बच्चे घर गए तो देखा राजेश लाल गमछे से बने फंदे के सहारे फांसी पर लटक रहा है। घटना के समय राजेश घर में अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि राजेश नशे का आदी था। आत्महत्या की कोई मुख्य वजह परिजन नहीं बता सके। मृतक गांव में मजदूरी और किसानी करता था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...