बस्ती, सितम्बर 27 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के अवधूतनगर में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक मकान के प्रथम तल पर बने एक कमरे को निशाना बनाया। कमरे में घुसकर जेवर व नकदी उठा ले गए। सुबह परिजन जब जागे तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंचकर दुबौलिया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। अवधूतनगर निवासी प्रमोद अग्रहरि ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे तक उनका पूरा परिवार जग रहा था। इसके बाद सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर सोने के लिए चले आए। शुक्रवार की सुबह उठने के बाद प्रथम तल पर गए तो देखा कि छत पर बने कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके अनुसार चोर बक्से का ताला तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, माथा टीका, मंगलसूत्र, लाकेट, चांदी की करधन, बच्चों के पायल सहित अन्य सामान व 70 हजार नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.