लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- शहर में किराए से रहने वाली एक महिला ने इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल के छात्र पर कमरे में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शहर की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसी मकान में एक मेडिकल का छात्र भी रहता था। बताया जाता है कि वह जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी 5 नवम्बर 2025 को उसके कमरे में घुस आया और रेप किया। घटना के अगले दिन वह महिला के बच्चे को लेकर वृंदावन चला गया। महिला जब वहां पहुंची, तब भी उसने रेप किया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही थी। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। तथ्य जुटाए जा रहे ...