बरेली, नवम्बर 27 -- भाई ने किसी भी रंजिश से किया इनकार फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। बल्लियां पश्चिमी गांव में बुधवार रात में युवक संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके से शराब पुलिस ने बरामद की है। गांव बल्लिया निवासी नील कुमार (22) ने बुधवार देर रात कमरे की छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता का आठ साल पहले निधन हो गया है। मां 15 साल पहले परिवार को छोड़कर कहीं चली गईं। उसका भाई पंकज लुधियाना में रहता है। उसकी बहन मामा के घर रहती है। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कुंडे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कमरा अंदर से बंद नहीं था। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.