बागपत, जनवरी 25 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुरा निवाड़ा गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले श्रमिक का रविवार को अधजली हालत में शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया जांच में बिजली करंट लगने से श्रमिक की मौत होने की आशंका जताई है। बिनौली क्षेत्र के सिरसली गांव का रहने वाला अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करता था। उसने खुब्बीपुरा निवाडा गांव निवासी मुस्तकीम के मकान में किराए पर कमरा लिया हुआ था। बताया जाता है कि अनिल पिछले दो दिनों से कंपनी में नहीं जा रहा था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद रविवार को मकान मालिक मुस्तकीम पड़ौसियों के साथ अनिल के कमरे पर पहुंचा, तो वहां उसका अधजली ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.