छपरा, मार्च 20 -- छपरा, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में कमरे के अभाव के कारण एक ही बेंच पर चार से पांच बच्चे बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि परीक्षा नहीं पढ़ाई चल रही है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार से इस संबंध में बात करने का उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सिर्फ तीन ही कमरे हैं जिसमें एक से लेकर आठ तक के वर्ग संचालित किये जा रहे हैं। एक ही भवन में दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिससे स्कूल में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 318 के आसपास है। परीक्षा के समय 1 से 5 तक के बच्चों को छुट्टी कर दी गयी है। फिर भी 5 से 8 तक के बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त बेंच नहीं है। ऐसी स्थिति में बच्चे प्रश्नों का उत्तर एक दूसरे से नकल करके लिख देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.