हरदोई, जनवरी 1 -- मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर में एक युवक की कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला बंदीपुर निवासी पदुम कुमार का 20 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप बुधवार की देर शाम अपने कमरे में सोया था। गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। दरवाजा खोलने पर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक आकाश वर्मा ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...