सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- लोटन(सिद्धार्थनगर)। हिन्दुस्तान संवाद सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र स्थित धौरीकुइयां गांव के टोला कुढ़वा में शुक्रवार की रात एक मकान के एक कमरे की फर्श तकरीबनल 6 फुट धंस गई। वहां रखी अनाज की बोरियां धरती में समा गईं। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान को खतरनाक घोषित कर दिया। धौरीकुइयां गांव के टोला कुढ़वा निवासी चंद्रशेखर और उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात में भोजन करने के बाद अपने पक्के मकान के बरामदे में सोए थे। शनिवार की सुबह सुबह चंद्रशेखर की पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे का हाल देखकर वह चीख पड़ीं। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य नींद से जाग गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी वहां जमा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.