आगरा, नवम्बर 24 -- सहावर क्षेत्र के बड़ा गांव कोटरा तिराहा पर एक कमरे में रखे साइकिल रिपेयरिंग संबंधित सामान को अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरों ने कमरे की दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। उदयवीर पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी प्रतापपुर थाना सहावर ने बताया है कि बड़ा गांव कोटरा तिराहा पर साइकिल पंचर एवं ट्यूब टायर की दुकान है। शाम को वह अपना रिपेयरिंग संबंधी सामान महावीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी बड़ा गांव कोटरा के कमरे में रखकर चले जाते थे। जब सोमवार की सुबह नौ बजे अपने काम के लिए पहुंचे तो कमरे की दीवार काटकर चोर उनका सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...