गौरीगंज, जनवरी 15 -- भादर। संवाददाता पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव भदांव में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। महिला को करीब एक माह बाद मायके से घर लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। भदांव निवासी पूनम पत्नी अरविन्द कुमार बीते 13 दिसंबर को बच्चों के साथ मायके गई थी। बीते मंगलवार को जब वह वापस घर पहुंची तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सोने की दो चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, चांदी की तीन जोड़ी पायल, पाजेब, कमरबंद सहित बच्चियों के पायल गायब थे। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दी। इसके बाद पीपरपुर थाने में लिखित तहरीर भी दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की उदासीनता से परेशान होकर पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.