रांची, अक्टूबर 3 -- रातू, प्रतिनिधि। विजय दशमी के मौके पर शुक्रवार को कमड़े में 21 पड़हा दशई जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जतरा मे अतिथियों ने अपनी परंपरा को एकजुट होकर बचाए रखने की अपील की। कार्यक्रम को हटिया विधायक नवीन जयसवाल, मांडर विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव, रातू प्रमुख संगीता देवी, पूर्व जिप सदस्य अमर उरांव ने संबोधित किया। जतरा में पाहन के नेतृत्व मे खोड़हा पारंपरिक वेशभूषा मे शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खोड़हा के पाहन को पगड़ी पहना कर सम्मानित कर पुरस्कृत किया। नागपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। जतरा मे कमड़े, जामुनटोली, तिलता, होचर, पंडरा सहित अन्य गांव के खोड़हा शामिल हुए। जतरा को सफल बनाने मे अरविंद तिर्की, सुरेंद्र कच्छप, संजीव एक्का,राजधन उरांव, महरु उरांव, सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.