पूर्णिया, सितम्बर 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है। अब वर्षा धीरे-धीरे दूर होती चली जायेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बता रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर को कुछ स्थानों पर वर्षा होगी तो 20 सितंबर को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल के इलाके में अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार बने हुए हैं। इसके बाद फिर 21 एवं 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर वर्षा होगी तो 23 और 24 सितंबर को वर्षा की रफ्तार घटकर एक दो स्थानों पर कहीं-कहीं वर्षा होने की उम्मीद बताई गई है। इस बीच पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बूंदाबांदी के कारण सुबह की आद्रता 97 फ़ीसदी और शाम की आद्रता 86 फ़ीसदी रही। -कैसा रहेगा 19 सितंबर का मौसम:- -मौसम बारिश वा...