मधुबनी, फरवरी 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था नेटवर्क की समस्या के कारण अटक गई है। विभाग की ओर से दिए गए टैब 4जी आधारित हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में 4जी नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर रहा । कई जगह सिग्नल बिल्कुल नहीं मिलता या बहुत कमजोर रहता है। इसी वजह से शिक्षकों को छात्रों की उपस्थिति एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के जरिए दर्ज करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नेटवर्क नहीं रहने पर हाजिरी अपलोड नहीं हो पाती और कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। विभागीय निर्देश के बावजूद जिले के 1029 विद्यालयों में अब तक ऑनलाइन उपस्थिति पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। इधर, इसे गंभीर मानते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान शुभम कुसौधन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 21 फरवरी तक हर हाल में संबंधित विद्यालयों म...