मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सर्द-गर्म के उतार-चढ़ाव की जद में आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में पहले औसतन 500 मरीज रोजाना पहुंच रहे थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 800 तक पहुंच गई है। इसमें अधिकतर मरीज सामान्य सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। समय पर इलाज से वें स्वस्थ भी हो रहे हैं। तापमान में अचानक बदलाव, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। वर्तमान समय में मंडलीय अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उधर विशेषज्ञों का कहना हैकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यदि लोग समय पर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें तो अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.