नई दिल्ली, जून 23 -- ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। यह वही समुद्री रास्ता है जिसके माध्यम से दुनियाभर का करीब 26 फीसदी तेल और गैस व्यापार होता है। ईरान की संसद में एक दिन पहले इस जलडमरूमध्य को बंद करने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। वहीं ईरान के जवाबी हमले की आशंका से घबराए तेल के जहाज अब होर्मुज स्ट्रेट से यूटर्न लेने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कम से कम दो जहाज वापस हो चुके हैं। दोनों में करीब 20 लाख बैरल क्रूड ऑइल था। रविवार को कॉसविजडम लेक और साउथ लॉयल्टी दो शिप होर्मुज स्ट्रेट पहुंचे थे। लेकिन दोनों ने अचानक रास्ता बदल दिया। दोनों कुछ देर के लिए रुके और फिर यूटर्न लेकर वापस लौट गए। ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद इस बात की आशंका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.