वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगर के गोलाघाट वार्ड नंबर-12 की सोनकर बस्ती में बिजली पोल लोगों के लिए खतरा बन चुका है। पोल का निचला हिस्सा गुल चुका है, जो कभी भी टूट कर गिर सकता है। बस्ती के लोग भयभीत है। कारण यह भी कि पोल से हाईटेंशन केबल गुजरा है। पार्षद और बाशिंदों ने आरोप लगाया कि कई बार इसकी जानकारी रामनगर उपकेंद्र के अभियंताओं को दी गई लेकिन वे आंखें मूंदे बैठे हैं। सोनकर बस्ती में जाने वाले मुख्य मार्ग पर गौरी प्रसाद सोनकर का मकान से थोड़ी दूर यह पोल लगा है। काफी पुराना होने से पोल का निचला हिस्सा गल गया है। वह एक तरफ लटक भी गया है। बस्ती वालों ने बताया कि तेज हवा में यह हिलता रहता है। ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है। जर्जर पोल बदलने के लिए रामनगर उपकेंद्र से लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय तक का कई बार चक्कर लगाया। हर ...