हाथरस, सितम्बर 25 -- हाथरस। मां चंद्रघंटा की स्तुति को भी देवी मंदिरों भक्तों की भारी भीड़ रही। मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना के साथ मइया को काले तिल भी अर्पित किए गए। बुधवार को नवरात्र का तीसरा दिन था लेकिन एक दिन अधिक होने के कारण मां तीसरे स्वरूप की वंदना की गई। सुबह देवी मन्दिरों में जलाभिषेक और शाम को भजन, कीर्तन और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। प्रसाद वितरण भी किया गया। शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुण्डा मंदिर, पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर आदि में भोर होते ही भक्तों का जमघट लगने लगा। इससे पहले घर घर मइया की आराधना की गई। देवी मन्दिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई थी जिनमें बच्चे, युवती, पुरूष, महिला, वृद्ध सभी लगे हुए थे। धूप में खड़े ही भक्त मइया का गुणगान कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.