कटनी, फरवरी 21 -- क्या आपने कभी किसी बाघ की शिवभक्ति देखी है? यदि नहीं देखी है तो आइए हम आपको वीडियो के माध्यम से एक बाघ की शिवभक्ति दिखाते हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के एक जंगल की है, जहां एक बाघ शिवलिंग पर सिर रगड़कर मानो महादेव से कुछ मांग रहा हो। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत सडार के जंगलों से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचा ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्लभ नजारा बीते बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है। सडार ग्राम के समीप स्थित जंगल में महादेव का एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। वी...