बिजनौर, फरवरी 21 -- अंजुमन हसूल ए अदब की जानिब से तरहई मिसरा"कभी तो उसको हमारा ख़्याल आएगा"पर एक तरहई नशिस्त का आयोजन किया गया। नगर के मौहल्ला शाहज़हीर स्थित मुहम्मद जावेद के निवास स्थान पर उस्ताद शायर उमरदीन"सहर" की अध्यक्षता और मुहम्मद शाहिद नगीनवी के संचालन में नशिस्त की शुरुआत में शकील आदिल ने बारगाहे रिसालत में नाते पाक का हदिया पेश किया। मोहम्मद असलम, मोहम्मद अशरफ बिजनौरी, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद शाहिद नगीनवी, शकील अहमद आदिल, उस्ताद उमरदीन सहर ने कलाम पेश किए। इस मौक़े पर नफी़स ठेकेदार, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद यूसुफ़, शहज़ादा, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद जावेद, गुड्डू आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...