मुंगेर, दिसम्बर 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के राजो सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा में अयोध्या से आए प्रवचन कर्ता रामदास महाराज ने अपने प्रवचन में प्रभु श्री राम वनवास की कथा सुनायी। उन्होंने कथा में कहा कि प्रभु राम को केवट ने नाव से नदी पार कराया। उन्होंने कहा कि,कभी-कभी भगवान को भक्तों से काम पड़ जाता था। गंगा पार करने के लिये प्रभु केवट के नाव चढे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि लोगों को अधिक दुख में घबराना नहीं चाहिए। दुख और सुख दोनों जीवन के एक धारा है। इसलिए लोगों को धैर्य रखनी चाहिए। अगर दुख है तो सुख अवश्य आएंगे। मौके पर उपस्थित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...