औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर स्थित सिन्हा कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर, औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर उनकी अध्यक्षता में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई। 8 फरवरी को स्व. मिथलेश मधुकर रचित कभी-कभी काव्य संग्रह के लोकार्पण पर चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, महामंत्री धनंजय जयपुरी, कोषाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, विनय मामूली बुद्धि एवं चंदन कुमार, संरक्षक डॉ रामाधार सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के सम्मानित अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ की उपस्थिति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...