नई दिल्ली, मार्च 8 -- वर्तमान समय में भारत का सबसे सफल राजनैतिक दल भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस काम के लिए एक समय सीमा तय करते हुए कहा है कि पार्टी द्वारा जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी मार्च के मध्य तक चुन लिया जाएगा। इससे पहले भी पार्टी की तरफ से मार्च मध्य तक अध्यक्ष चुने जाने की बात कही गई थी। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में अध्यक्ष को चुने जाने के लिए एक प्रक्रिया है। हम उसके अनुसार ही काम करेंगे और यह जानकारी सार्वजनिक डोमेन में भी है कि मार्च के मध्य तक पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राज्य इकाइयों द्वारा अपने चुनावों के संपन्न कराने के बाद तय होता है। पहले इस प्रक्रिया को जनवरी में पूरा किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.