रांची, नवम्बर 8 -- झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नवंबर महीने की राशि जल्द ही लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में जल्द ही नवंबर माह की राशि भेजी जाएगी। इसकी कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। और उम्मीद है कि अगले तीन दिनों में सभी लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। इस योजना के तहत 2500 हर माह हर लाभुक के खाते में भेजे जाते हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के करीब 2,80,000 लाभुक हैं। सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने बताया कि राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसलिए खाते में राशि जाने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। उल्लेखनीय है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.