सहारनपुर, दिसम्बर 1 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक की छह माह पूर्व हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक की मां ने बेटे की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसके पश्चात देहात कोतवाली पुलिस ने नूरबस्ती स्थित कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता लग पाएगा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साधु विहार निवासी राहिदा ने देहात कोतवाली में दर्ज कराए मामले में बताया कि छह माह पूर्व उसके बेटे सलमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तब, शव को नूरबस्ती स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। उसे आशंका है कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की गई है। पीड़िता ने पुलिस से बेटे का शव कब्र से निकलवार पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.