सहारनपुर, जून 19 -- गंगोह। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में आठ माह बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतका के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने दामाद और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। विवाहिता शाकिरा की मां परवीन पत्नी सादीन निवासी ग्राम दुगड्डा मजरा कांधला जिला शामली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बेटी शाकिरा की शादी 10 जनवरी 2022 को बिलाल पुत्र आलम निवासी ग्राम बाढ़ीमाजरा के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग लगातार बेटी से नगदी और दहेज की मांग करते थे। आरोप लगाया था कि दामाद के किसी से संबंध थे। इस कारण उसका व्यवहार उनकी बेटी के साथ अच्छा नहीं था। आठ माह पहले बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दिए बना शव सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.