नई दिल्ली, मार्च 18 -- औरंगजेब की कब्र को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागपुर बवाल पर मंगलवार सुबह बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया ऐक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मज़ार आदि को क्षति पहुंचाना व तोड़ना ठीक नहीं, क्योंकि इससे वहां आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्द आदि बिगड़ रहा है। सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे वरना हालात काफी बिगड़ सकते हैं, जो ठीक नहीं। दरअसल, औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए सोमवार दोपहर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान धार्मिक ग्रंथ को जलाने की अफवाह के बाद नागपुर में तनाव फैल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चिटनिस पार्क और महल इलाकों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.