बिजनौर, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव टंडेरा में कब्रिस्तान से लोहे की एंगल चुराते दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रविवार को टंडेरा निवासी जनाब अहमद पुत्र अहमद रजा ने ग्रामीणो की सहायता से अपने गांव के कब्रिस्तान से दो व्यक्तियों पारुल पुत्र काले सिंह व सोनू पुत्र स्वरुप सिंह निवासीगण ग्राम गोपालपुर को चार लोहे के ऐंगल को चोरी करते हुए पकड कर उन्हें नूरपुर थाने में पुलिस को सौंप दिया तथा इस प्रकरण तहरीर भी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियो पारुल पुत्र काले सिंह व सोनू पुत्र सरूप सिंह को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...