बदायूं, फरवरी 3 -- सहसवान। क्षेत्र के हमुपुर चमरपुरा गांव में कब्रिस्तान में सजावट के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जरीफनगर क्षेत्र के मालपुर तरेरा गांव निवासी मनोज शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान पर रोशनी के लिए लाइट लगा रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस वालों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...