कन्नौज, फरवरी 1 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर में मकान के सामने स्थित चौक की जमीन पर कब्जा कर उसे कब्रिस्तान की आराजी में शामिल किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर मुतवल्ली पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही लेखपाल पर पक्षपात करने और पैमाइश न करने का भी आरोप लगाया गया है। नगर के मोहल्ला जयनगर निवासी कामता प्रसाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका मकान बाजार क्षेत्र में स्थित है। जिसके समीप कब्रिस्तान की जमीन है। मकान के सामने वर्षों से चौक की जमीन पड़ी थी, जिस पर उनके मवेशी बंधते थे और घरेलू निस्तार होता था। आरोप है कि मुतवल्ली ने अपने समुदाय के लोगों को एकत्र कर जबरन उस चौक की जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे कब्रिस्तान की आराजी में मिला दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.