बरेली, फरवरी 5 -- आंवला। नगर के दरगाह पहलवान साहब एवं कब्रिस्तान सेवा ट्रस्ट की भूमि पर जेसीबी से तोड़फोड़ कर कब्जा करने के प्रयास में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गुलाम साबिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने दरगाह के 15 पेड़ बेचकर करीब एक लाख रुपये दिलबहार को दिए थे, उसने दरगाह का सौन्दर्यीकरण कराने की बात कही थी, लेकिन काम नहीं कराया। रुपये मांगने पर वह टालता रहा। आरोप है कि 28 जनवरी को दिलबहार, यूसुफ और हारिश कब्रिस्तान में जेसीबी लेकर आ गए और कुछ हिस्सा समतल करा दिया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर अमादा हो गए और धमकियां देने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...