कटिहार, दिसम्बर 17 -- फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के पकड़िया कब्रिस्तान में एक सड़क निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा जनाजा गाह में गिट्टी बालू रख दिया गया था। जिससे एक समुदाय में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। कब्रिस्तान कमेटी के दर्जनों युवा पकड़िया स्थित कब्रिस्तान पहुंच कर मामले की जानकारी थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार राय,राजस्व अधिकारी नरेंद्र नाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव, राजस्व कर्मचारी नरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र सिन्हा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन गुप्ता आदि पहुंचकर कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों से बातचीत की। बातचीत के दौरान कमेटी के सदस्य कैसर रजा,वसीम अकरम ,मोहम्मद इबरार आदि ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर धान का पुआल का ढेर लगा दिया ...