प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के सिनेमा रोड पर मंगलवार अपरान्ह आधा दर्जन युवकों ने दबंगई दिखाते हुए कब्रिस्तान जा रहे युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में घायल के चाचा ने केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के वेगमवार्ड निवासी 20 वर्षीय सज्जाद हुसैन श्याम बिहारी गली में सराफा का काम करता है। वह मंगलवार अपराह्न शब-ए-रात पर चांदातारा मस्जिद के पास कब्रिस्तान जा रहा था। सिनेमा रोड पर बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने उस पर धावा बोल दिया। सड़क पर गिराकर उसकी बेल्ट से पिटाई करने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया लेकिन कोई बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। भीड़ बढ़ती देख हमलावर भाग निकले तो घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान एक कार में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना...