कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा। जिला मुख्यालय में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में कब्रिस्तान घेराबंदी एवं जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को त्वरित गति से आगे बढ़ाने का आदेश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी एवं जीर्णोद्धार योजनाएँ संवेदनशील और प्राथमिकता वाली हैं, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...