बदायूं, जनवरी 21 -- कुंवरगांव। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम बनेई से ग्राम बल्लिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में एक बच्ची का भ्रूण पड़ा मिलने की सूचना मिली। भ्रूण सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था, जिसे देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्राम बनेई के प्रधान जमशेद पुत्र मुर्तजा अली ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई विनोद कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कब्रिस्तान में करीब पांच माह की बच्ची का भ्रूण पड़ा पाया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए भ्रूण को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही यह भी...