देहरादून, नवम्बर 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार बाईपास रोड, संस्कृति लोक कॉलोनी में कब्रिस्तान के पास खड़ी तीन कारें संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से पूरी तरह जल गईं। चौथी के पूरी जलने से पहले अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के 4:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली। बताया कि संस्कृति लोक कॉलोनी में कदीमी कब्रिस्तान के पास खड़ी तीन कारों में आग की तेज लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलने ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाया। अग्निशमन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तीन कारें पूरी तरह जल चुकी थीं और चौथी कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। अग्निशमन विभाग ने जब तक आग बुझाई तीन कारें जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.