काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति का शव नौगजा कब्रिस्तान की पुलिया में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त जसपुरखुर्द निवासी जावेद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रविवार सुबह आठ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान की पुलिया के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचे एसआई कपिल कांबोज ने मृतक का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान जसपुरखुर्द निवासी जावेद मलिक (45) पुत्र नियामत उल्लाह के रूप में हुई है। जावेद पिकअप चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने के बाद शाम करीब छह बजे जावेद कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.